Sunday 16 January 2022

राष्ट्रीय सेना दिवस

 


 हर वर्ष 15 जनवरी को पूरे उत्साह के साथ भारत में सैनिक दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत भारत के लेफ्टीनेंट जनरल के.एम. करियप्पा को सम्मान देने के लिये हुई जो भारत के पहले प्रधान सेनापति थे। कई दूसरे मिलिट्री प्रदर्शनी सहित सैनिक परेड आयोजन के द्वारा राष्ट्रीय राजधानी और सभी सैनिक नियंत्रण हेड-क्वार्टर में हर साल इसे मनाया जाता है।

भारतीय सेना की उत्पत्ति ईस्ट इंडिया कंपनी की सेनाओं से हुई थी जो कि आगे चलकर ब्रिटिश भारतीय सेना’ कहलायी और अंततः स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रीय सेना बन गईं थी. भारत को लगभग 200 वर्षों तक अंग्रेजी शासन की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को आजादी प्राप्त हुई थी. जब भारत स्वतंत्र हुआतो देश भर में अराजकता का माहौल था चारों तरफ दंगे-फसादों तथा शरणार्थियों के आवागमन के कारण उथल-पुथल का माहौल था।

इस कारण कई प्रशासनिक समस्याएं पैदा होने लगीं और फिर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना को आगे आना पड़ा ताकि विभाजन के दौरान शांति-व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

भारत की आजादी के बाद से 14 जनवरी 1949 तक भारतीय सेना की कमान अंग्रेज कमांडर जनरल रॉय फ्रांसिस बूचर के पास थीअर्थात भारत की आजादी के बाद तक भारतीय सेना के अध्यक्ष ब्रिटिश मूल के ही हुआ करते थे।

अगस्त 15, 1947 को मिली आजादी के बाद भारत की सम्पूर्ण सत्ता भारतीयों के हाथों में सौंपने का समय था. इसलिए 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने थे. चूंकि यह मौका भारतीय सेना के लिए एक बहुत ही उल्लेखनीय था इसलिए भारत में हर साल इस दिन को सेना दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया और तब से अब तक यह परंपरा चली आ रही है। अतः सेना की कमान भारत के हाथों में आने के कारण ही 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है.

भारतीय सेना से जुड़े रोचक तथ्य

1. भारतीय सेना को दुनिया की सबसे बड़ी स्वैच्छिक सेना माना जाता है।

2. भारतीय सेना विश्व की सबसे ऊँची रणभूमि सियाचिन ग्लेशियर” को नियंत्रित करती है। जिसकी कुल ऊंचाई समुन्द्र तल से 5000 मीटर है।

3. भारत द्वारा 1970 और 1990 में परमाणु परीक्षण किया गया था इस परीक्षण के बारे में दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी सीआईए को भी पता नहीं चला था और यह सीआईए की अब तक की सबसे बड़ी असफलता रही है।

4. भारत में अन्य सरकारी संगठनों और संस्थाओं या इंडियन आर्मी में किसी भी व्यक्ति किस जाति या धर्म है वह नहीं देखा जाता। और भारत में ऐसी संस्थाओं या संगठन में किसी भी जाति के व्यक्ति के लिए समान अधिकार प्राप्त है।

5. पूरे एशिया की सबसे बड़ी अकैडमी भारत के केरल राज्य की एजिमाला नौसेना है।

6. भारतीय सेना को घुड़सवार सेना की रेजीमेंट भी मिली हुई है ऐसी रेजीमेंट दुनिया में सिर्फ तीन ही है।

7. भारतीय वायुसेना आउट स्टेशन ताजीकिस्तान मै है।

8. भारतीय सेना द्वारा भारत के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण किया गया है यह लद्दाख वैली में द्रास और सुरू नदी के बीच बनाया गया है। इस पुल का निर्माण भारतीय सेना ने अगस्त 1983 में कर दिया था।

9. भारत और पाकिस्तान के बीच सन् 1971 में युद्ध हुआ था। और उस समय खत्म हो गया था जब पाकिस्तानी सेना ने 93000 जवानों ने इंडियन आर्मी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह सबसे बड़ा आत्मसमर्पण था जो पाकिस्तानी सेना द्वारा किया गया था।

10.अक्सर कई लोकप्रिय और महान हस्तियों को सशस्त्र बलों की मानद रैंक से सम्मानित किया जाता है सचिन तेंदुलकर को भारतीय वायु सेना द्वारा कप्तान का रैंक द्वारा सम्मानित किया गया है और महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना द्वारा लेफ्टी नेट की पद में पद से सम्मानित किया गया है।

11. सन् 1776 में कोलकाता में ईस्ट इंडिया कंपनी के सरकार के दौरान इंडियन आर्मी का गठन हुआ था।

12. भारतीय सेना के पास यूएसए और चीन के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मिलिट्री कंटिंजेंट है।

13. हिमालय के द्रास और सुरु नदियों के बीच स्थित बेली ब्रिज विश्व का सबसे बड़ा ब्रिज है. इसे भारतीय सेना ने 1982 में बनाया था।

14. दूसरे सरकारी संगठनों की तुलना में इंडियन आर्मड फोर्सेज में जाति या धर्मो के आधार पर मिलने वाली आरक्षण की व्यवस्था नहीं है।

15. विश्व का सबसे बड़ा सिविलियन रेस्क्यू ऑपरेशन 2013 में उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए चलाया गया था।

16. प्रेसिडेंट के बॉर्डीगार्ड भारतीय सेना के सबसे पुराने सैन्य दल हैं। इसे 1773 में स्थापित किया गया था। यह अभी नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में तैनात है।

17. भारतीय सेनामिलिट्री कूप में आज तक शामिल नहीं हुई है और उसने किसी भी युद्ध में हमले की पहले शुरुआत नहीं की है।

18. दिसम्बर, 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए लोंगेवाला के युद्ध में सिर्फ 2 जवान हताहत हुए थे. इस युद्ध पर बॉलीवुड की पॉपुलर मूवी बॉर्डर’ भी बनी थी।

19. भारतीय सेना विश्व की सबसे बड़ी वोलेंटरी आर्मी हैभारतीय सेना के पास विश्व में सबसे ज्यादा सैनिक है।

20. भारतीय सेना जंगलों में लड़ने के मामले में दुनिया की सबसे बेहतरीन सेना है। भारत की इस अदभुत क्षमता को जानने के लिए अमेरिकाब्रिटेन और रूस जैसे कई देश अक्सर यहाँ का दौरा करते रहते हैं। और भारतीय सेना के बारे में जानने की कोशिश करते है।

21.भारतीय सेना ने 2013 में ऑपरेशन राहत चलाया को था। जिसे अब तक का सबसे बडा़ बचाव मिशन कहा जाता है। यह मिशन भारतीय वायु सेना ने चलाया था। उत्तराखंड में आई भयंकर बाढ़ के दौरान इन जांबाज सैनिकों ने 20 हजार लोगों की जान बचाई थी।

1 comment:

STUDENT STUDY MATERIAL/SUPPORT MATERIAL FOR CLASS XI TO XII FOR SESSION 2024-25

  Kindly click on the link given below for Students Support/ Study Material for class XI to XII STUDENT STUDY MATERIAL/SUPPORT MATERIAL FOR ...