Saturday 21 September 2024

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

 अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

               दिनांक 21/09/2024 दिन शनिवार  को केंद्रीय विद्यालय झगराखण्ड में अंतर्राष्ट्रीय  शांति  दिवस  समारोह का आयोजन किया गया |  जिसमे सर्व प्रथम विद्यालय  के स्काउट मास्टर श्री राजेंद्र पाल चौधरी द्वारा  विद्यालय प्राचार्य श्री बी.एस.श्रीवास्तव  जी का  स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया  | तत्पश्चात  विद्यालय प्राचार्य  जी द्वारा  लार्ड बैडन पावेल के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई | विद्यालय के कब मास्टर श्री ए.ए.सिद्दीकी  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय  शांति  दिवस  के बारे में सभी को जानकारी प्रदान की गई इसी कड़ी में विद्यालय की गाइड श्रेया साहू  एवं अन्य स्काउट गाइड ने भी अंतर्राष्ट्रीय  शांति  दिवस  के सम्बन्ध में अपने  विचार व्यक्त किये | विद्यालय के स्काउट एवं गाइड ने सभी को अनेक प्रकार के संकेतो द्वारा शांति से रहने हेतु प्रेरित किया और  शांति संदेश वाहक बनकर समाज में   शांति का संदेश दिया | सभी स्काउट्स एवं गाइड ने शांति रैली , शांति खेल ,शांति डांस ,विद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्य एवं बागवानी आदि के माध्यम से सभी को शांति सद्भाव से रहने हेतु जागरूक किया | अंत में विद्यालय प्राचार्य जी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय  शांति  दिवस  के बारे में सभी को विस्तार से अवगत कराया एवं इस वर्ष की थीम Cultivating a Culture of Peace”  के माध्यम से सभी को बिना किसी जातिगत ,सामाजिक भेदभाव के शांति से रहने हेतु प्रेरित किया | इस प्रकार सभी स्काउट गाइड सदस्यों के योगदान से कार्यक्रम सफल रहा |


                             







No comments:

Post a Comment

NCERT की "बरखा" श्रृंखला

NCERT की "बरखा" श्रृंखला   बरखा" श्रृंखला  राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा विकसित की गई बाल साहि...