Wednesday 14 December 2022

KVS Foundation Day 2022

 


केंद्रीय विद्यालय संगठन  स्थापना दिवस

केंद्रीय विद्यालय एस ई सी एल झगराखंड में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 59 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रार्थना सभा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमे मुख्य अतिथि  श्री अभिषेक सिंह , IAS  अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़  एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री वाय के सोलंकी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत विद्यालय के शिक्षक श्री प्रिन्स पाल सिंह ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के गौरवशाली इतिहास से परिचित करवाया एवं उसके स्थापना,उपलब्धियों, लक्ष्य शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित कीर्तिमानों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन जिसका मुख्य उद्देश्य रक्षा तथा अर्द्धसैनिक बलों के कार्मिकों सहित केंद्र सरकार के स्थानांतरणीय कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा के एक समान पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा प्रदान कर विद्यालयी शिक्षा को उत्कृष्टता के शिखर पर पहुंचाना है उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में असीम ऊर्जा होती है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को इसके रचनात्मक उपयोग का संकल्प लेना चाहिए। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के मन में उठने वाली जिज्ञासाओं  एवं प्रश्नों के जबाब बड़ी रोचकता के साथ दिए  |
प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्रीय विद्यालय देश का सबसे बड़ा शैक्षिक संगठन है और यहाँ के विद्यालयों में देश के भविष्य का निर्माण होता है उन्होंने कहा कि हर बच्चा अपने आप में विशिष्ट होता है। उसे स्वयं में छिपी उस प्रतिभा को पहचानकर निखारना होता है। केन्द्रीय विद्यालय इस कार्य में उसकी सहायता करते हैं और उनके अच्छे चरित्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। इस  उपलक्ष्य पर  प्राचार्य महोदय द्वारा  आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन का संदेश प्रेषित किया गया  | इस अवसर पर विद्यालय में  कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुती देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन  श्री मनीष गौतम  एवं आभार प्रदर्शन श्री  अभिषेक कुमार गुप्ता ने किया   कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा |


Foundation Year: 1963
Total Number of KVs / Schools in 1963: 21
Total Number of KVs / Schools Today: 1252
Number of Schools Located Overseas: 3 (Kathmandu - Nepal / Tehran - Iran / Moscow - Russia) 
Total Number of Students studying at KVs: 1425215
 Total Number Regions: 25